नई दिल्ली, फरवरी 18 -- बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से जाने के बाद लगातार भीड़ द्वारा की गई हिंसा बढ़ती आ रही थी। यूनुस प्रशासन के दौरान भी अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाया गया था। अब इस हिंसा पर बीएनपी की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि देश में भीड़ द्वारा की जाने वाली हिंसा और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले बढ़ने को ध्यान में रखते हुए ''भीड़ संस्कृति'' को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की नव गठित सरकार में सबसे वरिष्ठ मंत्री मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि कानून व्यवस्था का मुद्दा तीन प्राथमिकताओं में से एक है और प्रशासन ''भीड़ द्वारा की जाने वाली हिंसा'' पर नकेल कसने के लिए कदम उठाएगा। उन्होंने कहा, ''कानून व्यवस्था की स्थिति चाहे कितनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.