जहानाबाद, मार्च 16 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सिकरिया थाना क्षेत्र के भीठिया गांव स्थित एक खलिहान में छुपाकर रखी हुई आठ बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस ने जप्त किया। खबर के अनुसार होलिका दहन के दूसरे दिन पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भिठिया गांव के निवासी कृष्णा सिंह के खलिहान के आसपास धंधेबाजों ने अंग्रेजी शराब छुपाकर रखा है पुलिसकर्मी जब उक्त खलिहान एवं आसपास के खेत बधार में खोजबीन की तो खलिहान में पुआल के नीचे बोर में रखी आठ बोतल अंग्रेजी शराब मिली। अंधेरा हो जाने की वजह से छापेमारी के दौरान तीन लोग भागने में सफल हो गए जिसमें एक की पहचान सुबोध कुमार के रूप में की गई है। ऊक्त नामजद समेत तीन के विरूद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.