कानपुर, दिसम्बर 28 -- रसूलाबाद। बीते लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने वाले इंद्रमणि निवादा गांव के लोगों को राहत मिलती दिख रही है। रविवार को भीटी से गांव तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर जर्जर सड़क की मरम्मत कार्य कराए जाने के लिए पूजन के साथ शुभारंभ किया गया। रसूलाबाद क्षेत्र के भीटी से कुर्सी होते हुए करीब साढ़े तीन किलोमीटर सड़क पर चलना मुश्किल था। ग्रामीणों ने समस्या हल होती नहीं देखकर पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर दिया था। जानकारी पर अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था। उसके बाद मतदान शुरू हुआ था। रविवार को विधायक पूनम संखवार ने सड़क निर्माण के लिए पूजन किया। करीब 133 लाख रुपये से साढ़े तीन किलोमीटर सड़क का मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस सड़क से कुर्सी, भीटी, इंद्रमणि निवादा के अलावा खेड़...