अंबेडकर नगर, मार्च 20 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जनपद के भीटी व टांडा तहसील क्षेत्र में अग्निशमन विभाग के पास आग से बचाव की समुचित सुविधा नहीं है। टांडा में अग्निशमन केन्द्र का भवन जर्जर अवस्था में हैं तो भीटी में 12 साल बाद भी अग्निशमन केन्द्र की स्थापना नहीं हो सकी। जिले में हर साल आग का तांडव होता है। एक चिंगारी लाखों की सम्पत्ति व कई घरों को राख कर देती है, लेकिन इन हादसों पर तत्काल रोक लगाने के लिए अग्निशमन विभाग के पास भीटी तहसील में सुविधा नहीं है। इस क्षेत्र में आग की घटना होने पर मुख्यालय से अग्निशमन वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। लम्बी दूरी तय कर जबतक दमकल गाड़ियों पहंुचती हैं तबतक सब कुछ खाक हो जाता है। भीटी तहसील क्षेत्र के कटेहरी ब्लाक में 35 व भीटी ब्लाक में 92 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें 257 राजस्व गांव शामिल हैं। विभिन्न गांवो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.