मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- मुशहरी। प्रखंड के किसानों से पैक्स द्वारा धान की खरीदी नहीं की जा रही है। इसको लेकर सोमवार को पूर्व जिला पार्षद मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि भीगा धान कहकर पैक्स पल्ला झाड़ ले रहा है। पूर्व जिला पार्षद ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों के साथ प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...