संभल, फरवरी 10 -- आराध्या वूमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा भीख से सीख मुहीम के तहत समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे बच्चों के लिए इनर व स्वेटर का वितरण किया गया। कपड़े पाकर बच्चे खासे खुश दिखाई दिए। पंजाबी कालोनी के पार्क में भीख से सीख मुहिम से जुड़े बच्चों के लिए सर्दी से राहत का मानवीय प्रयास किया गया। इस अवसर पर बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्वेटर व इनर का वितरण किया गया। संस्था की सचिव डॉ. दुर्गा टंडन ने कहा बच्चे का बचपन सुरक्षा, स्नेह और सम्मान से भरपूर होना चाहिए यही हमारा संकल्प है।बाल संरक्षण केवल कानून या योजनाओं तक सीमित नहीं है बल्कि बच्चों के जीवन में संवेदना सुरक्षा एवं सम्मान का भाव भरना है। संस्था अध्यक्ष पूनम अरोड़ा ने कहा कि हमारे संस्था का उद्देश्य बच्चों के संरक्षण का रहा है। इसी उद्देश्य से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.