झांसी, अक्टूबर 18 -- झांसी संवाददाता। नवाबाद थाना पुलिस ने भीख मांगने के नाम पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली एक शातिर महिला को दबोचा। उसके पास से 27 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन निवासी अवतार सिंह ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना देते हुए बताया था कि कुछ महिला, पुरुष, बच्चे मोहल्ले में भीख मांग रहे थे। सुबह करीब आठ बजे वह और उसके पिता घर में सो रहे थे। मां मंदिर में पूजा कर रही थी। तभी महिला बच्चों के साथ उसके घर के अंदर घुस आई और टेबल पर रखा मोबाइल फोन चोरी कर ले गई। इस घटना की जानकारी उस समय हुई जब वह नींद से जागा तो उसका मोबाइल फोन गायब था। उसने सीसीटीवी कैमरा देखा तो महिला बच्चों के साथ घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी कर भागती दिखी। इसकी सूचना त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.