मऊ, फरवरी 21 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत रसूलपुर निवासिनी महिला के घर भीख मांगने का बहाना बनाकर ठगी के मामले में दो ठग महिलाओं को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार महिलाओं के पास से लगभग एक लाख रुपये कीमत के आभूषण, कपड़ा समेत अन्य सामान बरामद किया। घोसी कोतवाली पुलिस टीम ठगी के मामले में गिरफ्तार महिलाओं से कड़ी पूछताछ में जुटी है। स्थानीय घोसी कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के रसूलपुर निवासिनी लक्ष्मीना देवी पत्नी संजय सोनकर शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने घर के पास बैठी हुई थी। इसी दौरान भीख मांगती हुई दो महिलाएं उनके घर आई और उनको बातों में उलझाकर ध्यान भटका दीं। ध्यान भटकाते हुए ठगी करके जेवर, कपड़ा समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गईं। कुछ देर बाद ठगे जाने का अहसास होने पर पीड़ित महिला ने परिवार के लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.