गुमला, जनवरी 6 -- जारी, प्रतिनिधि । जिले के जारी प्रखंड के भीखमपुर गांव में दो जनवरी की रात ईसाई धर्म की चरनी जलाए जाने की घटना को लेकर मंगलवार को ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट द्वारा प्रखंड मुख्यालय में विरोध सभा का आयोजन किया गया। सभा का नेतृत्व झारखंड प्रदेश महासचिव प्रवीण कच्छप,गुमला प्रतिनिधि अरविंद कच्छप और संयोजक पदाधिकारी आशीष तिर्की ने किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस घटना से ईसाई समाज की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। इसे केवल शरारत नहीं,बल्कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास बताया गया। उन्होने प्रशासन से मांग की कि घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा मामले का जल्द उद्भेदन किया जाए।फ्रंट के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 20 जन...