भागलपुर, अगस्त 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भीखनपुर रेलवे गुमटी संख्या 1 और 2 पर बन रहे अंडरपास पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। स्थानीय लोगों ने इस बाबत शुक्रवार को सीनियर डिविजनल इंजीनियर 2 को आवेदन देकर इस मामले में पहल करने का आग्रह किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जितनी लंबाई, चौड़ाई और उंचाई का अंडरपास बनाया जा रहा है। उसमें में छोटे चार चक्का वाहन भी सही तरीके से प्रवेश नहीं कर पाएगा। ऐसे में इमरजेंसी में एंबुलेंस भी नहीं गुजर पाएगी। जबकि भीखनपुर में दो लाख से अधिक की आबादी रहती है और सभी के आने-जाने का एकमात्र रास्ता यही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि समय रहते रेलवे के अधिकारी अंडरपास की लंबाई चौड़ाई नहीं बढ़ाएंगे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस संदर्भ में आईओडब्लू ओपी भगत ने बताया कि भीखनपुर रेलवे गुमटी के पास बन रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.