मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाने के भीखनपुर दुर्गा स्थान पर कलश स्थापना को लेकर रविवार को 501 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। सुबह में सभी कन्याएं दुर्गा मंदिर से कलश लेकर संगमघाट पहुंचीं। वहां बूढी गंडक नदी से कलश में जल लेकर फिर दुर्गा स्थान पहुंची। सोमवार को पूजा-अर्चना के बाद कलश स्थापना होगी। पूर्व मुखिया सुरेश पासवान ने बताया भीखनपुर दुर्गा स्थान पर करीब 50 सालों से दुर्गा पूजा की जा रही है। इस साल भी गांव के लोगों के सहयोग से पूजा की जा रही है। पूजा समिति में उप मुखिया रविंदर कुमार, अध्यक्ष जय किशोर साह, पुजारी संजय साह, ग्रामीण अमरनाथ साह, अनिल पासवान शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.