मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भीखनपुर को प्रखंड का दर्जा देने की मांग को लेकर गुरुवार को प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शहीद भगत सिंह चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय मुशहरी आने-जाने में यहां के लोगों को शहर पार करने में जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इससे लोग समय पर प्रखंड मुख्यालय नहीं पहुंच पाते हैं। समिति के संयोजक जयशंकर प्रसाद यादव के नेतृत्व में लोगों ने बुढ़ी गंडक नदी के उत्तरी क्षेत्र के सात पंचायत जलालाबाद, झपहां, भीखनपुर, शाहबाजपुर, शेखपुर, बाड़ा जगन्नाथ, माधोपुर और बोचहां प्रखंड के झपहां मझौलिया कुल आठ पंचायत मिलाकर भीखनपुर प्रखंड का गठन करने की मांग की। साथ ही औराई, गायघाट, कटरा, बंदरा, मीनापुर को मिलाकर पूर्वी अनुमंडल अहियापुर बनाने के लिए भी आवाज उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.