नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, व.सं.। भीकाजी कामा प्लेस रिंग रोड पर लगे लोहे की ग्रिल चोरी होने का मामला सामने आया है। लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर 24 वर्षीय रविंद्र यादव ने सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस को शिकायत दी। रविंद्र के अनुसार पुल के नीचे विभाग की ओर से लगाई गई 13 ग्रिल (प्रति ग्रिल 1-1 मीटर) 28 जनवरी को गायब मिली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...