पटना, फरवरी 22 -- बिहार की राजधानी पटना के समीप बिहटा सरमेरा एसएच-78 पर शनिवार को गौरीचक के मसाढ़ी गांव के पास दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। इस घटना में एक चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर निवासी मोहम्मद अकरम खान (32) के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे ने गाड़ी से ड्राइवर और खलासी कूदकर भाग चले जिससे उनकी जान बची। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से झुलसा उपचालक सलमान साह ने पुलिस को बताया कि मध्यप्रदेश से सतरा लेकर मुंगेर जा रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बिहटा सरमेरा के रास्ते मसाढ़ी गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर में चालक अकरम खान गंभीर रूप से जख्मी होकर ट्रक में फंस गए। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.