फरीदाबाद, दिसम्बर 18 -- हरियाणा के भिवानी की रहने वाली एक शूटर के साथ फरीदाबाद के एक होटल में रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ मंगलवार को फरीदाबाद की तिलपत शूटिंग रेंज में आयोजित कॉन्प्टिशन में हिस्सा लेने आई ​थी। इसी दौरान उसकी सहेली अपने दोस्त के साथ उसे होटल में लेकर गई, जहां उसके साथ यह वारदात हुई। पीड़िता की ​शिकायत पर पुलिस ने सतेंद्र और गौरव के अलावा पीड़िता की सहेली के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।सहेली के दोस्त ने बनाया ​शिकार पुलिस को दी ​शिकायत में ​​​भिवानी निवासी युवती ने बताया कि वह अपनी एक सहेली के साथ मंगलवार को फरीदाबाद पहुंची थी। दोनों ने...