मोतिहारी, फरवरी 23 -- हरसिद्धि,। राजस्थान के भिवाड़ी पटाखा विस्फोट कांड में जख्मी पूर्वी चंपारण जिले के एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गयी। वह दिल्ली के एम्स में भर्ती था। इस प्रकार जिले के मृतकों की संख्या आठ हो गयी है। घटना में घायल मटियरिया पंचायत के वार्ड नम्बर एक नन्हकार गांव निवासी दिनेश पासवान के पुत्र अनूप कुमार (18) की भी मौत घटना के सातवें दिन रविवार को इलाज के दौरान हो गई। मृतक के पिता दिनेश पासवान व अस्पताल प्रशासन ने ज्यों ही अनूप की मौत की सूचना दी, घर में कोहराम मच गया। मां हेवनती देवी व बाबा पुनदेव पासवान का रो रो कर बुरा हाल है। बाबा अचानक बेहोश हो कर गिर पड़े। अचेतावस्था में आने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सौतेली मां रंभा देवी का भी रो रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई था। बड़ा भाई आदित्य कुम...