मोतिहारी, फरवरी 21 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। राजस्थान के भिवाड़ी पटाखा विस्फोट में पूर्वी चंपारण के सातों मृतकों के शव का अवशेष एक विशेष एम्बुलेंस से भिवाड़ी से चंपारण के लिए शनिवार की शाम चार बजे रवाना हो गया। रविवार दोपहर बाद शव पहुंचने की संभावना है। डीएनए टेस्ट कराने भिवाड़ी गए मटियारिया के मृतक मजदूर अजीत सिंह उर्फ अभिषेक कुमार के भाई ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी मृत मजदूरों के परिजनों का डीएनए टेस्ट में सत्य पाया गया है। इसके बाद राजस्थान सरकार बिहार सरकार के आग्रह पर शव भेज रही है। वहीं राजस्थान सरकार डीएनए टेस्ट कराने भिवाड़ी गए मृतक के परिजन राजदेव पासवान, कृष्ण राम, ललित सिंह सहित सातों मृतकों के परिजनों को एक विशेष छोटी टूरिस्ट गाड़ी से पुलिस अभिरक्षा में एम्बुलेंस के साथ भेज रही है। वहीं यहां के कुछ अन्य मजदूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.