गिरडीह, जून 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी के खेचगड्डी निवासी प्रवासी मजदूर मुकेश कुमार महतो का शव रविवार को महाराष्ट्र के भिवंडी से उसके घर एम्बुलेंस से पहुंचा। शव पहुंचते ही मृतक के घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। परिजनों के चीत्कार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी, पिता, मां और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में शव का गांव के नदी घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। गोपाल महतो का 28 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार की भिवंडी में शुक्रवार को मौत हो गयी थी। वह पोकलेन का चालक था। शुक्रवार को काम के दौरान पोकलेन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसकी मौत हो गई थी। मुकेश को एक पुत्री और एक पुत्र है। घटना के बाद झारखंडी मजदूरों के हित में महाराष्ट्र में काम कर रहे नव झारखंड फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कंपनी के मालिक से वार्ता की थी, जिसमें कंपन...