हमीरपुर, दिसम्बर 6 -- हमीरपुर। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंर्तगत शनिवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम के द्वारा अर्बन स्लम कैंप का आयोजन अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर भिलावां में किया गया। जिसमें 80 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जिसमें 20 से 25 मरीज मानसिक बीमारी जैसे मिर्गी, चिंता, डिप्रेशन इत्यादि के मरीज आए जिन्हें देखकर काउसिंलिग एवं दवाइयां दी गई। कैंप का उद्घाटन जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.पुष्पेन्द्र कुमार एवं सभासद कन्हैया कुमार के द्वारा किया गया। इस शिवर में डॉ.सागर सचान, साइको थेरेपिस्ट डॉ.नीता एवं डॉ.मुकेश गुप्ता द्वारा मरीजों को देखकर दवाइयों का वितरण किया गया। इस शिविर में डीसीपीएम मंजरी गुप्ता, कम्युनिस्ट नर्स प्रगति गुप्ता, सीएचओ अनिल राजपूत, एलटी अमित त्रिपाठी, ललित यादव (मलेरिया विभाग) तथा क्षेत...