श्रावस्ती, अक्टूबर 4 -- श्रावस्ती,संवाददाता। भिनगा से राप्ती बैराज जाने वाली सड़क मुश्किल भरी है। नेपाल सीमा को जोड़ने वाली इस सड़क पर गड्डे ही गड्डे हैं। सड़क के गड्डों के कारण लोग सड़क छोड़ कर पगडंडी पर चलना अधिक पसंद करते हैं। सड़क पर चलने से वाहनों के टायर खराब हो जा रहे हैं। गड्ढों के कारण ई रिक्शा पलट जाते हैं। गड्ढों में जलभराव के कारण तालाब के रूप में सड़क बदल गई है। भिनगा से जमुनहा क्षेत्र को सीधे जोड़ने के लिए पक्की सड़क का निर्माण कराया गया था। इस सड़क के बनने से करीब सात दर्जन गांवों के साथ ही नेपाल जाने वाले लोगों और जमुनहा क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में आसानी हो गई थी। लेकिन करीब एक दशक से भिनगा से राप्ती बैराज तक यह सड़क टूटी पड़ी है। कुछ दिन तक चकती लगा कर सड़क की मरम्मत कराने का प्रयास किया गया। लेकिन सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.