बगहा, नवम्बर 20 -- नरकटियागंज/गौनाहा, हिंस/एस। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार की दोपहर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की कर्मभूमि भितिहरवा गांधी आश्रम में एकदिवसीय मौन व्रत की शुरुआत की। प्रशांत किशोर ने एक दिवसीय मौन व्रत व उपवास की शुरुआत सुबह 11.15 बजे की। शुक्रवार सुबह में वे 9.30 बजे पत्रकारों से बात करेंगे। मौन व्रत व उपवास पर वे अकेले रहे। मौके पर उपस्थित जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि बिहार के गरीबों की समस्या, शक्षिा का अभाव, युवाओं का पलायन, बेरोजगारी के सही कारणों को आम जनमानस तक पहुंचाने में पार्टी असफल रही है। हाल में संपन्न विस चुनाव में जनता ने जो मतदान किया है, इससे प्रतीत होता है कि आम लोग अभी भी जन सुराज की बातों को समझ नहीं पाए हैं या हम अपनी बात उन्हें समझा पाने में विफल रहे हैं। इसी क...