गाजीपुर, फरवरी 4 -- देवकली। भितरी बाजार में नाली न होने से कीचड़ युक्त जल हमेशा सड़क पर जमा रहता है। जलजमाव से पूरे कस्बे के लोग परेशान है। गंभीर जन समस्याओं को लेकर डीएलएड मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशु यादव के नेतृत्व में ब्लॉक देवकली के खंड विकास अधिकारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे। जलजमाव की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। इस दौरान संजय कुमार, अच्छेलाल प्रधान, कक्कू यादव, राकेश, क्षितिज सहित अनेक लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.