बस्ती, जनवरी 21 -- दुबौलिया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के दुबौलिया-अशोकपुर संपर्क मार्ग पर बंधे पर ऑटो लोडर और बाइक सवार की टक्कर हो गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन निजी वाहन से घायल को जिला अस्पताल ले गए। पूरेओरी राय गांव निवासी शब्बू (25) शाम को बंधे पर जा रहे थे, तभी खाद लादकर जा रहे ऑटो लोडर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो लोडर बंधे के नीचे पलट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...