सीतामढ़ी, अप्रैल 11 -- सुरसंड। चापाकल में लगे बिजली अर्थिंग की चपेट में आ जाने से भिट्ठा थाना क्षेत्र के दिवारी गांव में शनिवार को एक किशोर की मौत हो गयी। मृतक मनीष कुमार (उम्र16 वर्ष) दिवारी गांव के वार्ड संख्या सात निवासी कमलेश राय का पुत्र था। परिजनों के अनुसार उक्त किशोर सुबह में अपने घर के निकट स्थित चापाकल पर पानी पीने गया था। चापाकल में लगे विद्युत अर्थिंग के चपेट में आ जाने से उसे करंट लग गया। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। हांलांकि, जीवित होने की प्रत्याशा में परिजनों व ग्रामीणों द्वारा उसे ईलाज के लिये सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनके चीख-पुकार से समूचा माहौल गमगीन हो गया। इधर, ग्रामीण सह पैक्स अध्यक्ष सरोज कुमार ने घटना की सूचना भिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.