सीतामढ़ी, दिसम्बर 7 -- सुरसंड। भिट्ठा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिट्ठामोड़ मुख्य चौक पर शनिवार की सुबह एक किराना गोदाम में अचानक लगी आग ने बाजार में हड़कंप मचा दिया। श्रीखंडी भिट्ठा वार्ड संख्या तीन निवासी मो. मजीद राइन के गोदाम से उठते धुएं को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार अग्निशमन दस्ता के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते कार्रवाई होने से आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं। किराना गोदाम में रखी सूखी मिर्च की बोरियों में उठ रही तेज लपटों की वजह से दमकलकर्मियों को मास्क पहनकर काम करना पड़ा। घटनास्थल पर सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान भी पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस की मदद की। दुकानदार मजीद राइन के अनुसार वह रोज की तरह ...