मऊ, नवम्बर 30 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत वितरण खण्ड तृतीय घोसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिखारीपुर गांव में मौर्य बस्ती को जाने वाले मार्ग किनारे खुले में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर खतरें को दावत दे रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से की, लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगा। ऐसे में इस मार्ग से जाने वाले राहगीरों को हमेशा खतरे का अंदेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफार्मर के चारों तरफ सुरक्षा जाली लगाने की मांग की है। ग्रामीण दर्शू, सुरेश, अनिल मौर्य, सुनील मौर्य, वीना मौर्य, हरिश्चन्द्र ,अरुण आदि ने बताया कि बस्ती को जाने वाले मुख्य मार्ग से सटकर रखे दो ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई होती है। लेकिन इस मार्ग से गुजरने वाले गांव के छोटे बच्चों के साथ ही बड़े, ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.