गया, फरवरी 19 -- भीख मांगने में बच्चों का संलिप्त होना देश में एक बड़ी समस्या है जिसका नीति निर्माताओं के साथ-साथ गैर सरकारी संगठन और उच्च शैक्षणिक संस्थान समाधान ढूढ़ने की कोशिश करते रहते हैं। इसी कड़ी में दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के सामाजिक अध्ययन विभाग की ओर से भीख में संलग्न बच्चों के लिए विशेष सेवाएं विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गया नगर निगम के आयुक्त अभिषेक पलासिया ने भीख से जुड़ी तीन प्रमुख बातों पर चर्चा की जो क्रमशः भीख का शहरी परिघटना होना, लोगों में संवेदनशीलता की कमी, तथा इसका मुख्य कारण आर्थिक समस्या होना, जिसके लिए राज्य स्तर पर आर्थिक हस्तक्षेप की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भिखारियों के प्रति लोगों की संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है और विकसित भारत व विकसित बिहार की पर...