औरैया, जनवरी 13 -- बिधूना, संवाददाता। बिधूना विकास खंड की ग्राम पंचायत भिखरा के मजरा खरगपुर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के छठवें दिन सरस कथा वाचिका लाली शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। कंस के अत्याचारों से बचाने के लिए उनका लालन-पालन नंद बाबा के यहां हुआ और बाद में श्रीकृष्ण ने कंस का वध कर अत्याचार से पृथ्वी को मुक्त किया तथा अपने माता-पिता को कारागार से छुड़ाया। कथा के दौरान जैसे ही श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग आया, कथा पंडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा। भक्तजन तालियों, गीतों और नृत्य के साथ झूमते नजर आए। बच्चों और महिलाओं ने भी उत्साह के साथ इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.