कुशीनगर, मार्च 18 -- कुशीनगर। कुशीनगर स्थित म्यांमार बुद्ध विहार के धम्मा सभागार में दो बौद्ध भिक्षुओं को म्यांमार गणराज्य (वर्मा) की तरफ सधम्मा ज्योतिका धजा की उपाधि प्रदान की गयी है। यह म्यांमार का धार्मिक सम्मान है। म्यांमार बुद्ध विहार के धम्मा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वर्मा के राजदूत जो ऊ व कुशीनगर भिक्षु संघ ने श्रीलंका बुद्ध विहार मंदिर के भिक्षु डॉ नंदरतन और डॉ धम्म रत्ना को उपाधि प्रदान की। राजदूत ने कहा कि भारत व म्यांमार के बीच गहरा रिश्ता है। समय-समय पर बौद्ध धर्म में सराहनीय कार्य करने वाले बौद्ध भिक्षुओं व अनुयायियों को धार्मिक सम्मान देने का काम चलता रहता है। इससे पहले भिक्षु संघ अध्यक्ष व म्यांमार बुद्ध विहार के भिक्षु एबी ज्ञानेश्वर को सर्वोच्च सम्मान दिया जा चुका है। कुशीनगर पवित्र और पूजनीय बौद्ध तीर्थ स्थल है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.