लखनऊ, दिसम्बर 7 -- लखनऊ, संवाददाता। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को 'भिक्षा से स्वावलंबन की ओर' अभियान के तहत भिक्षावृत्ति छोड़कर रोजगार से जुड़ने वाले लोगों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की स्माइल परियोजना के तहत उम्मीद संस्था द्वारा लखनऊ में भिक्षावृत्ति से मुक्ति व पुनर्वास के लिए संचालित कार्यक्रमों के जरिए कभी भीख मांगने वाले इन लोगों को रोजगार से जोड़कर मुख्यधारा में शामिल किया गया है। भिक्षावृत्ति छोड़ चुके लोगों का हौसला बढ़ाया कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी व तेज गेंदबाज आरपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भिक्षावृति छोड़ चुके लोगों और बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि परिश्रम और मेहनत से जुड़कर आप अपनी मंजिल को पा सकते हैं। उन्होंने अपने जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.