रुडकी, मार्च 22 -- आपरेशन मुक्ति अभियान टीम की ओर से शनिवार को भिक्षा नहीं शिक्षा दें के द्वितीय चरण में सार्वजनिक स्थानों पर जन जागरूक गोष्ठी के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया गया। मुहिम के तहत पुलिस की टीम कस्बा मंगलौर में जामिया अरबिया मदरसातुल मोमिनीन में पहुंची और उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान भिक्षा नहीं शिक्षा दें के विषय में जागरूक किया। अभियान में बाल भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। शहर काजी मुफ्ती मासूम कासमी ने कहा कि पवित्र कुरान में भी सबसे पहला हुकुम पढ़ने का आया है। तालीम वो खुशबू है जिससे इंसानों के किरदार महक उठते है। उन्होंने इस मुहिम की प्रशंसा व शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि ऐसा बच्चा जो पढ़ नहीं पा रहा है और वह पढ़ना चाहता है तो उसका दाखिला निकटतम स्कूल में कराया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.