हाजीपुर, फरवरी 7 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाज कल्याण विभाग द्वारा भिक्षुकों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को निर्देशानुसार जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अंतर्गत संचालित बुनियाद केंद्र, बिदुपुर द्वारा हाजीपुर रेलवे स्टेशन परिसर में मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत भिक्षुकों का स्वास्थ्य जांच सह दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित चिकित्सकों की टीम के माध्यम से भिक्षुकों का समुचित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। साथ ही, पात्र भिक्षुकों के दिव्यांगता प्रमाणीकरण की प्रक्रिया भी संपन्न करा...