प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज। जिले में भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति को रोकने के लिए काम करने वाली संस्थाएं, स्वयं सेवी समूह समाज कल्याण विभाग में आवेदन कर सकते हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि इच्छुक संस्थाएं 20 फरवरी शाम पांच बजे तक विकास भवन के तीसरे तल पर कक्ष संख्या 78 में किसी भी कार्यदिसव में अपना आवेदन कर सकती हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संस्थाओं से कहा है कि वो इस काम के लिए आगे आएं। जिससे भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए ठोस कदम उठाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...