देहरादून, फरवरी 4 -- प्रशासन में जनपद में भिक्षावृत्ति पर जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने जैसी गतिविधियों में संलिप्त दो बच्चों का रेस्क्यू किया। अभियान के दौरान कोलागढ़ चौक एवं पंडितवारी, चकराता रोड क्षेत्र से भिक्षावृत्ति, कूड़ा बिनने में संलिप्त दो नाबालिग बालकों को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के उपरांत दोनों बच्चों की नियमानुसार जनरल डायरी दर्ज की गई तथा उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। दोनों बालकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें 'समर्पण' बाल संरक्षण गृह में सुरक्षित रूप से रखवाया गया है।जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि भिक्षावृत्ति को प्रोत्साहित न करें तथा यदि कहीं भी इस प्रकार की गतिविधियां दिखाई दें तो तत्काल प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.