अल्मोड़ा, अक्टूबर 8 -- भिकियासैंण। ब्लॉक सभागार में बुधवार को पूर्व सैनिक संगठन की बैठक हुई। बैठक में अगामी सेना दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। इस दौरान सेनि सूबेदार दिगम्बर दत्त, आरएस रावत, थान सिंह, गोपाल सिंह आदि ने संगठन की सदस्यता ली। उनका संगठन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। यहां अध्यक्ष आनंद कड़ाकोटी, राजे सिंह, जसवंत सिंह, लक्ष्मण सिंह, दौलत सिंह, खुशाल सिंह, संतोष लखचौरा, महेंद्र सिंह, मोहन सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.