अल्मोड़ा, दिसम्बर 30 -- द्वाराहाट से रामनगर जा रही कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की बस मंगलवार को 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बस में सवार 19 यात्रियों में से सात की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें बुजुर्ग दंपति भी शामिल थे। शेष 12 घायलों में से दो को एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब छह बजे बस यूके 07 पीए 4025 द्वाराहाट से रामनगर को निकली थी। बस में 19 यात्री सवार थे। भिकियासैंण के सीलापाली के सिरकौना के पास बस की स्टेयरिंग में तकनीकी खराबी आ गई। इससे चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस करीब 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी देने के साथ राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ देर में पुल...