भदोही, फरवरी 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रमाणित भिंडी बीज का उत्पादन कर किसान अपनी आय कई गुना बढ़ा सकते हैं। 50 से 90 दिन के अंदर भिंडी का बीज तैयार हो जाता है जिसे किसान एपीओ संगठन एवं निजी कंपनियों के माध्यम से बिक्री कर ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। जिला उद्यान विभाग में भिंडी का बीज शीघ्र ही करीब एक कुंतल आएगा। भिंडी बीज का उत्पादन कर किसान कम लागत में बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि शासन से करीब एक कुंतल प्रमाणित भिंडी का बीज शीघ्र ही आएगा। जिले में तीसरी बार किसान भिंडी बीज के लिए खेती करेंगे। बोआई करने वाले अन्नदाता प्रमाणित बीज का उत्पादन कर अच्छा मुनाफा कमाने का सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं। उत्पादित भिंडी बीज को किसान एपीओ संगठन व निजी कंपनियों से संपर्क कर उचित मूल्य पर बिक्री कर सकते ...