दरभंगा, जनवरी 15 -- लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कॉमर्शियल चौक के पास ई रिक्शा चालक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने हत्या में शामिल एक नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बुधवार को देते हुए सदर एसडीपीओ वन राजीव कुमार ने बताया कि गत सात जनवरी की सुबह कॉमर्शियल चौक के पास ई रिक्शा चालक का शव ई रिक्शा के पास पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही लहेरियासराय थानाध्यक्ष व टेक्निकल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। जांच के क्रम में पाया गया कि मृतक बहेड़ी के स्व. उमेश चंद्र प्रसाद का पुत्र पवन कुमार प्रसाद था। उसकी गर्दन में चाकू का गहरा जख्म था। उन्होंने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एसआइटी गठित कर अनुसंधान किया गया। लहेरियासराय थानाध्यक्ष व तकनीक शाखा के पदाधिकारी की मदद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.