नई दिल्ली, जनवरी 21 -- राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में हैं। बुधवार को दौसा जिले के सिकराय क्षेत्र के कालवान और चांदेरा गांव में आयोजित दंगल कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए उन्होंने मंच से ऐसे बयान दिए, जिन पर पांडाल में मौजूद लोग कभी ठहाके लगाते दिखे तो कभी हैरान रह गए। मंत्री ने जहां खुद को धार्मिक प्रवचन में कमजोर बताया, वहीं चुनाव जीतने की कला में पारंगत होने की बात खुले मंच से स्वीकार की। कृषि मंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत भक्ति और शक्ति के संदर्भ से की। उन्होंने कहा कि मीरा ने भगवान श्रीकृष्ण की बेशुमार भक्ति की और भक्ति से ही शक्ति मिलती है। हालांकि इसके बाद उन्होंने खुद को धार्मिक बातों में ज्यादा निपुण न बताते हुए कहा, "मुझे ज्यादा धार्मिक बातें नहीं आतीं, लेकिन दूसरी कला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.