रामनगर, जनवरी 31 -- रामनगर। हिम्मतपुर ब्लॉक स्थित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें एआरटीओ सुरेंद्र सिंह कपकोटी और सीनियर असिस्टेंट गुलशन कुमार ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। भाषण प्रतियोगिता में हरसिमरत कौर, कनक वैला, समृद्धि भट्ट, याना भंडारी, आकृति जोशी, इशिता, अशप्रीत कौर और पलक, पेंटिंग प्रतियोगिता में त्रिवेणिका, अंशिका, आराध्या, कृतिका खाती, गीत रावत, लवी सिंह, आलशिफा, आरुषि, आनिया सक्सैना और सोबी खान पुरस्कृत हुए। प्रधानाचार्या डॉ. नलिनी श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.