नैनीताल, अप्रैल 22 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के भूगोल विभाग में मंगलवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही पौधरोपण और सफाई अभियान भी चलाया गया। विभाग की ओर से 10 पौधे भी लगाए गए। भाषण प्रतियोगिता में लिपि गड़िया ने पहला, गौरव सिंह बिष्ट ने दूसरा और समिष्ठा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में सुहानी जोशी विजेता बनी। पोस्टर मेकिंग में सृष्टि राणा पहले, तनिष्क कुमार दूसरे और भानुप्रिया पंत तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अपूर्व पहले, मयंक दूसरे और इरम रेजा तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में पहला स्थान बनाने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया गया। दूसरे और तीसरे श्रेणी के विजेताओं को प्रमाणपत्र दिया गया। इस दौरान परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. रजनीश पांडे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.