आजमगढ़, फरवरी 4 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महिला महावि‌द्यालय अहरौला में सोमवार को सड़क सुरक्षा मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में आजमगढ़, मऊ और बलिया में जिले स्तर पर हुई सड़क सुरक्षा की भाषण, नाटक और रील प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं को सम्मिलित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाइवा अख्तर मऊ को मिला। दूसरा स्थान कविता चौबे आजमगढ़ और तीसरा स्थान श्वेता सिंह बलिया को प्राप्त हुआ। नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री गांधी पीजी कॉलेज आजमगढ़ की संयुक्त टीम को प्राप्त हुआ। वहींदूसरा स्थान श्री बजरंग कॉलेज दादर बलिया कि छात्रों ने और तीसरा स्थान तालीमु‌द्दीन पीजी कॉलेज मऊ की छात्राओं ने प्राप्त किया। इसी प्रकार रील निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय महिला महावि‌द्यालय अहरौला आजमगढ़ ...