श्रावस्ती, दिसम्बर 18 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सप्ताह के तहत गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय हरदत्तनगर गिरंट में विविध शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुशासन, राष्ट्रभक्ति तथा अटल जी के विचारों और व्यक्तित्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान अटल जी एवं सुशासन विषय पर भाषण प्रतियोगिता तथा एकल काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने विचारों एवं काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी के लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन की अवधारणा तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.