नैनीताल, दिसम्बर 11 -- बेतालघाट। राजीव गांधी अभिनव विद्यालय बेतालघाट की छात्रा याशिका जोशी और आरती जोशी ने डीडीहाट में आयोजित राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। यह प्रतियोगिता सामाजिक विज्ञान महोत्सव के तहत आयोजित की गई थी। याशिका की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों तथा समस्त क्षेत्रवासियों ने उन्हें एवं उनके परिजनों को बधाई दी है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर याशिका अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। वो इससे पहले भी सुलेख, विज्ञान, कला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पुरस्कार जीत चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...