भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता एसएम कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को व्याख्यान सह पोस्टर प्रजेंटेशन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य ने किया। अध्यक्षता करते हुए डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने कहा कि संविधान समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और न्याय भारतीय संविधान की आधारशिला है। मुख्य अतिथि पीजी पॉलिटिकल साइंस के पूर्व हेड डॉ. विजय कुमार ने कहा भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा, लिखित और सशक्त संविधान है। डॉ. रवि शंकर चौधरी ने कहा कि भारत का संविधान सांस्कृतिक धरोहर, एकता, अखंडता आदि का प्रतीक है। इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अन्नु मल्लिका ने प्रथम, आशी सिंह और सोनाली ने संयुक्त रूप से द्वितीय और गुनगुन प्रिया...