चंदौली, दिसम्बर 23 -- चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंदौली में भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की शताब्दी समारोह पर आयोजित कार्यक्रमों की शृंखला के क्रम में आज जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनामिका पांडेय को प्रथम स्थान मिला। वहीं सकलडीहा पीजी कॉलेज की छात्रा अंजू दूसरे स्थान पर रहीं। उक्त प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय चकिया, राजकीय महाविद्यालय सैयदराजा ,राजकीय महाविद्यालय धानापुर, सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। उद्घाटन प्राचार्य डॉ. सुकृति मिश्रा ने किया। इस मौके पर शमशेर बहादुर सिंह, विश्व प्रकाश शुक्ला, डॉ. अविनाश कुमार सिंह डॉ. रितेश, डॉ. रविंद्र कुमार यादव, डॉ. रविकांत भारद्वाज, लल्लन भारती, ...