मधेपुरा, फरवरी 13 -- मधेपुरा। उत्क्रमित उच्च विद्यालय पड़वा नवटोल में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के विभिन्न विद्याओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मानव जीवनशैली पर उभरती प्रौद्योगिकी का प्रभाव विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में यूएचएसएस बरहकुरवा की छात्रा सोनी कुमारी ने पहला, बिहारीगंज की छात्रा अंशुप्रिया दूसरा और पड़वा नवटोल के छात्र अमन कुमार तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में उउमावि.रामपुर के छात्र प्रिंस कुमार ने पहला, ज्योतिष कुमार दूसरा व प्रियवंदा रानी तीसरा व रूपक कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया। लिखित क्वीज प्रतियोगिता में विलकिस बानो ने पहला, सिंहेश्वर की लक्ष्मी कुमारी ने दूसरा और अंशु प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अन्य छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान ...