दरभंगा, फरवरी 22 -- दरभंगा। डॉ. सीवी रमन की प्रकाश के प्रकीर्णन पर आधारित खोज की स्मृति एवं विज्ञान को जन सामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रखंड संसाधन केंद्र, आदर्श मध्य विद्यालय, लहेरियासराय में मानव जीवनशैली पर उभरती प्रौद्योगिकी का प्रभाव विषय पर वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तहत कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को प्रमंडल स्तरीय वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में मधुबनी के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलाही, कलुआही की छात्रा साक्षी कुमारी प्रथम, दरभंगा के प्लस टू एमकेजे उच्च विद्यालय हायाघाट की छात्रा सफीना खातून द्वितीय तथा समस्तीपुर के प्लस टू एसआरजेएसए उच्च विद्यालय चकहबीब, विभूतिपुर की छात्रा मीनू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम विजेता साक्षी कुमारी अ...