मुंगेर, फरवरी 19 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बुधवार को समग्र शिक्षा सभागार छोटी केलाबाड़ी, मुंगेर में जिला स्तरीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें लिखित क्विज प्रतियोगिता, वक्तृत्व (भाषण) एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में आदर्श कन्या उच्च विद्यालय सन्दलपुर, मुंगेर की रोशनी कुमारी ने वक्तृत्व प्रतियोगिता में एस.बी.आर.टी. प्रोजेक्ट 2 बालिका विद्यालय, संग्रामपुर की अनामिका रानी ने और निबंध प्रतियोगिता में बैजनाथ राजकीय बालिका विद्यालय, मुंगेर की आरुषि वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी 28 फरवरी को राज्य स्तरीय विज्ञान दिवस में प्रतिभाग करेंगे और वक्तृत्व में प...