मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुरादाबाद की ओर से बुधवार को एसवीएम इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता पर्यावरण विषय पर आयोजित की गई। जिसमें शगुन ने पहला, मेहविश ने दूसरा और पल्लवी चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुरादाबाद के अमित कुमार यादव, अंजनी शुक्ला रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन केके गुप्ता ने किया। आभार अभिव्यक्ति विद्यालय प्रधानाचार्य अवधेश पाठक ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...